फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस विभाग की ओर से वीरवार को तमाम जगहों पर राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। कोविड 19 की सभी औपचारिकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीजीपी दिलबाग सिंह समेत तमाम अफसरों ने शपथ ली कि वे आतंकी गतिविधियों के खिलाफ लड़ेंगे और इसे खत्म करेंगे।
विज्ञापन

श्रीनगर में डीजीपी ने शपथ पत्र पढ़कर सबको शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशक से पुलिस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। पुलिस ने कई अफसरों और जवानों को खोया है। प्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस योगदान देती रहेगी। हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रदेश के युवाओं को संरक्षित कर सकें। कुछ देश विरोधी और शरारती तत्व युवाओं को आतंकवाद की राह पर धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों को विफल बनाने की कोशिश होगी। युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर चलने से रोकना होगा। जम्मू के पुलिस मुख्यालय में भी कार्यक्रम हुआ। मुख्यालय के आईजी गरीब दास ने जवानों और अफसरों को शपथ दिलाई कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ेंगे। अपना हर तरह से योगदान देंगे। कई अन्य अफसर भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें