फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स संक्रमितों की संख्या कम हो रही : सीएमओ

विज्ञापन
एड्स दिवस पर राजकीय महाविद्यालय में जागरूकता अभियान चलाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ पौड़ी डा. मनोज शर्मा ने कहा कि जिले भी एड्स संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। विगत वर्ष जिले में 39 एड्स संक्रमित लोग पाए गए थे, जबकि इस वर्ष अभी तक मात्र 14 संक्रमित ही मिले हैं। जिनमें दो गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। विशिष्ठ अतिथि जिला प्राधिकरण पौड़ी की सचिव व सिविल जज इंदु शर्मा ने एड्स जागरूकता के क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसीएमओ डा. कुमार खगेंद्र, डा. वेद प्रकाश मौर्य आदि मौजूद थे। संचालन डा. शशांक उनियाल ने किया।
विज्ञापन

एड्स दिवस पर एआरटी केंद्र का किया शुभारंभ
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता व जागरूकता रैली के साथ ही एंटी रेटोवायरल थिरेपी (एआरटी) केंद्र का भी शुभारंभ किया गया।
मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अर्जित कुमार के नेतृत्व में नर्सिंग स्टाफ के लिए विश्व एड्स दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसके बाद कॉलेज परिसर से श्रीकोट बाजार तक जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने लोगों को एड्स के दुष्प्रभाव और इससे बचने के उपाय सुझाए। रैली के समापन के बाद मेडिकल कॉलेज में एंटी रेटोवायरल थिरेपी केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत, वरिष्ठ क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर, डॉ. जानकी बत्र्वाल, डॉ. मुकेश शुक्ला, डॉ. सारिका, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. तुमुल नंदन, विमल जोशी व शैलेश कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं से दिया एड्स जागरूकता का संदेश
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। विश्व एड्स दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला अस्पताल में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिला अस्पताल में आयोजित गोष्ठी में विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव दुर्गा शर्मा ने एड्स से बचाव के लिए जागरूकता पर जोर दिया। डा. बीके बिस्वास ने एचआईवी एड्स के बारे में बताया। स्लोगन प्रतियोगिता में सोबेंद्र लाल प्रथम, सचिन रमोला द्वितीय एवं प्रवेश राणा तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में समीर, आदर्श नेगी एवं दिव्यांशु ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उधर राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एड्स दिवस पर आयोजित गोष्ठी में प्राचार्य संगीता मिश्रा, डा. अशोक अग्रवाल ने बचाव के उपाय बताए। पोस्टर प्रतियोगिता में अवंतिका ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. मंजू भंडारी, डा. विक्रम सिंह, डा. शैला जोशी, डा. प्रमोद कुमार, डा. दिनेश चंद्र, डा. रजनी लस्याल, बृजेश चौहान, खुशपाल सिंह, कृष्णा डबराल, आलोक बिजल्वाण, संगीता थपलियाल आदि मौजूद रहे। उधर, पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में भी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संगोष्ठी एवं ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य सविता गैरोला ने किया। संचालन डा. एमपीएस परमार तथा एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. विपिन शाह ने किया।
भाषण में शिवानी और बैनर में मनीष अव्वल
नई टिहरी। विश्व एड्स दिवस पर ाजकीय महाविद्यालय थत्यूड़, पोखरी (क्वीली) में रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की पहल पर जन जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर डा.मनोज वर्मा, डा.अमन सैनी, जेलर रामेश्वर सिंह राणा, सुरेंद्र थलवाल, कमला तोपवाल आदि उपस्थित रहे। पोखरी (क्वीली) महाविद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, सिमरन द्वितीय और किरनदीप तृतीय रही। जबकि बैनर प्रतियोगिता में मनीष बिष्ट प्रथम, किरनदीप द्वितीय और काजल तृतीय रही। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. राम भरोसे, डा.मुकेश सेमवाल, रेखा नेगी, अंकित कुमार, सुनीता आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें