पौड़ी जल संस्थान कार्यालय के बाहर धरना देते संविदा कर्मचारी।
- फोटो : PAURI
मुख्यालय में जल संस्थान के संविदा कर्मियों का धरना-प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी रहा। संविदा कर्मी तीन सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग को लेकर आंदोलित हैं। संविदा कर्मियों का आरोप है कि विभाग उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिससे उन्हें अनेक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किए जाने पर आंदोलन उग्र किए जाने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को कंडोलिया रोड स्थित जल संस्थान कार्यालय के बाहर संविदा कर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। संविदा श्रमिक संघ पौड़ी के अध्यक्ष अनिल कंडारी व सचिव केशवानंद रतूड़ी ने कहा कि कार्यरत श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। धरना प्रदर्शन करने वालों में संघ कोषाध्यक्ष विनय प्रकाश कैंतुरा, भगवान सिंह, मंगल लाल, विनोद पटवाल, मोहन लाल आदि शामिल थे।