फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे के सामने होंगे नामांकन: जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव को लेकर रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला में डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी (निकाय) ने सभी अफसरों को चुनाव में गंभीरता के साथ चुनाव संपन्न करने को कहा।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला में डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के लिए सभी नामांकन कक्षों में सीसीटीवी कैमरे व दीवार घड़ी अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएगी। कहा कि सभी अफसर प्रशिक्षण कार्यशाला में दी गई जानकारियों का अनुपालन करें। नामांकन में प्रत्याशियों के चुनाव खर्चों का विवरण व परीक्षण कर उसकी जानकारी तय समय पर आयोग को उपलब्ध कराएं। डीएम ने मतदान कार्मिकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, मतदान टोलियों व महिला मतदान कार्मिकों की व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया में रखें जाने वाले अभिलेखों की पूरी जानकारी संबंधित कार्मिकों को बिन्दुवार देने को कहा। उन्होंने सभी तहसीलदारों व नगर निकाय के अफसरों को आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी सरकारी भवनों व दफ्तरों में पार्टी का पोस्टर, बैनर चस्पा न हो इस पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी व सीडीओ गिरीश गुणवंत, आरओ श्रीनगर नूपुर वर्मा, आरओ सतपुली अनिल चन्याल, सीएओ डॉ. विकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें