तहसील पौड़ी के गिठाली गांव में एक नवविवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। मई माह में ही उसका प्रेम विवाह हुआ था। राजस्व पुलिस और परिजन मृतका के पति के आने का इंतजार कर रहे हैं।
राजस्व पुलिस के अनुसार तहसील पौड़ी के गिठाली गांव निवासी कृष्णा देवी (19) का मई माह में यूपी के मुजफ्फर नगर निवासी संजय सिंह से माता-पिता की सहमति पर प्रेम विवाह हुआ था। वह करीब 20 दिन पहले मायके आई थी। मंगलवार सुबह कृष्णा की मोबाइल पर पति से बात हुई थी। इसके बाद वह एक कमरे में चली गई। कुछ देर बाद कृष्णा का भाई उसके कमरे में गया तो वह बेसुध पड़ी मिली। साथ ही जहर की शीशी भी पड़ी मिली। परिजन उसे निजी वाहन से अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन सीकू के समीप उसने दमतोड़ दिया। नायब तहसीलदार पौड़ी रामपाल सिंह रावत ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी मिली है। परिजन मृतका के पति के आने का इंतजार कर रहे हैं। संवाद