फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: यातायात नियमों को लेकर नेहरू युवा केंद्र ने चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की पहल पर सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। केंद्र के स्वयंसेवियों ने पुलिस के साथ मिलकर युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वाहन चालकों से वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग व ड्रंक एंड ड्राइव न करने की अपील की।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बीडीओ पाबौ धूम सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से अपनी जान तो बचती ही है साथ ही यात्रियों को भी अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी उत्तम सिंह रावत ने पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसों को कम करने के लिए यातायात नियमों के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को जरूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हेड कांस्टेबल पाबौ चौकी बारू दत्त शर्मा ने युवाओं को हेलमेट लगाने, ट्रिपल राइडिंग न करने, अनिवार्य रूप से सीट बैल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने, लाइट के नियमों आदि की तकनीकी जानकारियां दी। इस मौके पर हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, ईई लोनिवि विनोद बधोरी, पंकज नेगी, अमित बड़थ्वाल, दिपाली, अंकिता, युवराज बिष्ट, हिमांशी, नैंसी और श्वेता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें