फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: निकाय चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था पर तैनात रहेंगे 1341 पुलिस व जवान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। निकाय चुनाव के तहत जिले की सभी सात निकायों में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। एसएसपी ने पुलिस अफसरों को निकाय चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए हैं। जिले की सभी सात निकायों में मतदान से लेकर मतगणना तक 1341 पुलिस अफसरों के साथ ही जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है।एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर, सतपुली, स्वर्गाश्रम जोंक, थलीसैंण व दुगड्डा में कानून व्यवस्था को लेकर 1341 पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिसमें एसएचओ, एसओ, एसआई, एएसआई के साथ ही पीआरडी व होमगार्ड जवान शामिल हैं। बताया कि लॉ एंड ऑर्डर में कोई चूक न हो इसके लिए दो प्लाटून पीएसी, एसडीआरएफ व वन विभाग के अफसर व कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।



एसएसपी ने बताया कि मतदान व मतगणना के लिए सभी निकायों में सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद किया गया है। साथ ही सभी संबंधित अफसरों व जवानों को तैनात भी कर दिया गया है। बताया कि मतदान के लिए 738 पुलिस अफसर व जवानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें छह एसएचओ, 7 एसओ, 21 एसआई, दो महिला एसआई, 25 एएसआई, एक महिला एएसआई शामिल हैं। इसके अलावा 95 हेड कांस्टेबल, दो महिला हेड कांस्टेबल, 113 कांस्टेबल, 19 महिला कांस्टेबल, 171 होमगार्ड्स व 276 पीआरडी स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के 573 अफसरों व जवानों के जिम्मे होगी मतगणना



निकाय चुनाव के तहत 25 जनवरी को होने वाली मतगणना के लिए 573 पुलिस अफसरों व जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस विभाग के मुताबिक 5 एसएचओ, 10 एसओ, 31 एसआई, 10 महिला एसआई, 31 एएसआई, एक महिला एएसआई शामिल हैं। साथ ही 109 हेड कांस्टेबल, एक महिला हेड कांस्टेबल, 137 कांस्टेबल, 22 महिला कांस्टेबल, 197 होमगार्ड्स, 19 फायर पुलिस को मतगणना में तैनाती दी गई है। बताया कि दो प्लाटून पीएससी, 18 एसडीआरएफ व वन विभाग से 12 अफसरों व जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें