फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: टाइटन कप का खिताब एनसीए पौड़ी ने अपने नाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाबौ। पाबौ के खुड्डेश्वर मैदान में आयोजित टाइटन कप के आठवें संस्करण का खिताब एनएसीए पौड़ी ने जीता। इस दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एनसीए पौड़ी और सैंजी 11 के बीच खेला गया। जिसमें एनसीए पौड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 रनों से जीत हासिल की। इस रोमांचक मुकाबले में एनसीए पौड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 83 रन बनाए। जवाब में सैंजी 11 की टीम 11 ओवर में केवल 43 रन ही बना सकी। मुख्य अतिथि पूर्व जिला सहकारी बैंक पौड़ी गढ़वाल के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने विजेता टीम एनसीए पौड़ी को 1 लाख रुपये नकद और चमचमाती ट्रॉफी से सम्मानित किया। उपविजेता सैंजी 11 को 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन


आयोजक विनोद बिष्ट और संयोजक भरत रावत ने टूर्नामेंट की सफलता के लिए सभी का आभार जताया। कहा कि इस आयोजन ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया और क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल बनाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेलों का आयोजन आगे भविष्य में भी लगातार किया जाएगा। जिससे क्रिकेट में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को एक मंच दिया जा सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें