फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में एनएसीसी कैडेट दो दिन संभालेंगे यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों के कुंभ ड्यूटी में जाने पर अब एनसीसी कैडेट भी यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करेंगे। इसके लिए पौड़ी जिले से 25 कैडेट का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि जिले के एक सीओ, एक निरीक्षक व 6 उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी व 80 आरक्षियों की ड्यूटी कुंभ में लगाई गई है, जिसके बाद कार्यालय का स्टाफ कम कर पीआरडी व होमगार्ड से व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके अलावा पौड़ी जिले में सप्ताह में दो दिन एनसीसी कैडेट यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करेंगे। इसके लिए 25 कैडेटस का चयन किया गया है, जिन्हें यातायात नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह एनसीसी कैडेट्स श्रीनगर, पौड़ी व सतपुली में यातायात व्यवस्थाएं संभालेंगे। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स बायीं बांह पर ट्रैफिक वॉलिंटियर्स की पट्टी लगाएंगे। एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि कोटद्वार व श्रीनगर में 10-10 व पौड़ी में पांच कैडेट्स यातायात नियमों की जानकारी ले रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार व शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स पुलिस के साथ यातायात व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें