फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायो मेडिकल वेस्ट फेंकने पर पालिका व अस्पताल आमने-सामने

विज्ञापन
श्रीकोट बेस चिकित्सालय के बाहर कूड़ेदान मे फेंका बायो मेडिकल वेस्ट - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
श्रीकोट में बेस अस्पताल के सामने कूड़ादान में बायो मेडिकल वेस्ट फेंकने के मामले में नगर पालिका और बेस अस्पताल आमने सामने आ गए हैं। पालिका ने इस मामले में अस्पताल को नोटिस भेजा है। जबकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कचरा अस्पताल का नहीं है। पालिका गलत आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल के आगे नगर पालिका के कूड़ादान में बायो मेडिकल वेस्ट (कांच की शीशियां, एक्सरे और सीरिंज आदि) फेंका मिला। जिस पर पालिका के सफाई निरीक्षक शशि पंवार ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेस अस्पताल ने अपना बायो मेडिकल वेस्ट पालिका के कूड़ादान में डाल दिया है। इसको उठाना पालिका की जिम्मेदारी नहीं है। इसका निस्तारण कचरा पैदा करने वाले को स्वयं करना चाहिए। वहीं, मामले में बेस अस्पताल पर सवाल उठने पर प्रबंधन ने इसकी जांच कराई। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केपी सिंह ने बताया कि कचरा अस्पताल का नहीं है। उक्त सामान प्राइवेट संस्थान का है। पालिका गलत आरोप लगा रही है। इधर, पालिका के सफाई निरीक्षक पंवार ने बताया कि कचरा बेस अस्पताल के समक्ष मिला है। इसलिए प्रथम दृष्टया कचरा अस्पताल का ही माना जाएगा। किसी घर और परिसर के आगे कूड़ा पाए जाने पर उसके निस्तारण की जिम्मेदारी संबंधित की ही बनती है। इस मामले में अस्पताल को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें