फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ब्लॉकों में होंगे बहुद्देशीय शिविर, बनेंगे आधार कार्ड

Mon, 27 Oct 2025 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। लोगों को अब आधार कार्ड बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डीएम ने विभिन्न विकासखंडों में प्रस्तावित बहुद्देशीय शिविरों में ही आधार कार्ड कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। शिविरों में लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ ही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। प्रशासन ने शिविरों का ब्लॉकवार रोस्टर जारी कर दिया है। 29 अक्तूबर को द्वारीखाल ब्लॉक में शिविर लगेगा।
विज्ञापन

डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि जनपद के सभी 15 विकासखंडों में बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाना है। शिविरों में विभागीय अफसर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। साथ ही आधार कैंप लगाकर आधार कार्ड पंजीकरण व अपडेट आदि किए जाएंगे। डीएम ने संबंधित विभागों को शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
जारी रोस्टर के अनुसार 29 अक्तूबर को द्वारीखाल ब्लॉक में शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा 31 को ग्राम पंचायत जुलेड़ी यमकेश्वर, चार नवंबर को नैनीडांडा के तहसील धुमाकोट, सात को पंचायत भवन कोलागाड़ पोखड़ा, 10 को ब्लॉक मुख्यालय एकेश्वर, 13 को ब्लॉक मुख्यालय पाबौ, 18 को थलीसैंण के चाकीसैंण तहसील, 20 को ब्लाॅक मुख्यालय खिर्सू, 25 को ब्लॉक मुख्यालय जयहरीखाल, 26 को दुगड्डा, 28 को राइंका ल्वाली पौड़ी को शिविर आयोजित होगा। दो दिसंबर को बीरोंखाल तहसील, पांच दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालय कोट, आठ दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालय कल्जीखाल जबकि 16 दिसंबर को रिखणीखाल तहसील में बहुद्देशीय शिविर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें