फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाल विवि व सीटीसी एसएसबी के बीच हुआ एमओयू

Tue, 26 May 2026 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय व केंद्रीकृत प्रशिक्षण केंद्र के मध्य आपसी सहयोग व समन्वय को बढ़ावा देने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य प्रशिक्षण, शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास, खेल, योग, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और अन्य पारस्परिक हित के क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य करना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों व प्रतिनिधियों की ओर से भविष्य में विभिन्न शैक्षणिक और प्रशिक्षण गतिविधियों को संयुक्त रूप से संचालित करने पर सहमति व्यक्त की गई। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि यह एमओयू दोनों संस्थानों के मध्य ज्ञान, अनुभव व संसाधनों के आदान-प्रदान को सुदृढ़ करेगा और कार्मिकों व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा। मौके पर सीटीसी एसएसबी के डीआईजी सुभाष चंद्र नेगी, कमांडेंट एसबी चंद, गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी, अरुण बियाला, प्रो. महेंद्र बाबू कुरुवा, एसपी बदल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें