फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ग्रामीण विधिक सेवा केंद्र का उद्घाटन

Tue, 26 May 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की पहल पर विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम कठूर में नालसा विधिक सेवा केंद्र योजना के तहत ग्रामीण विधिक सेवा केंद्र शुरू हो गया है। केंद्र का उद्घाटन सिविल जज (सी.डि)/ डीएलएसए सचिव नाजिश कलीम ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को उनके संवैधानिक और विधिक अधिकारों के प्रति जागरुक किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, मानव तस्करी से जुड़े कानूनों की जानकारियां दीं। कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय में आगामी 21, 22 व 23 अगस्त को आयोजित होने वाले समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर ग्राम प्रधान कठूर सुदर्शन सिंह, आरएसआई धीरज सिंह, वीडीओ दुर्गा प्रसाद भट्ट, भगवत सिंह, सज्जन सिंह, रक्षंदा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें