फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से आई धारी देवी की डोली का हुआ स्वागत

विज्ञापन
श्रीनगर आदिति वैडिंग प्वाइन्ट मे पहुची मां धारी की डोली के दर्शन करते भक्तजन फो? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जनवरी से देहरादून से चली धारी देवी की डोली के यहां पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने मां का जयकारों से स्वागत किया। रविवार को धारी देवी मंदिर में यज्ञ होगा। उसके माता की डोली थान (स्थान) को प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

नेहरु कॉलोनी देहरादून में धारी देवी का मंदिर बनाया गया है। विगत 13 जनवरी को उत्तराखंड की देव संस्कृति के प्रचार प्रसाद के लिए धारी की डोली यात्रा और प्रयाग स्नान को निकली। 15 जनवरी को हरिद्वार में मकर संक्रांति के स्नान के बाद डोली ने प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया। हरिद्वार से रुड़की, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, फरीदाबाद व कानपुर से होते हुए यात्रा 28 जनवरी को प्रयागराज पहुंची। 29 जनवरी को देवडोली गंगा स्नान के बाद कोटद्वार पहुंची। कोटद्वार से ज्वालपा देवी, मां झाली माली देवी व राजराजेश्वरी देवी के दर्शन के बाद रात्रि देवडोली ने रात्रि विश्राम टपकेश्वर मंदिर नयालगढ़ में विश्राम किया।
शनिवार सुबह नयालगढ़ से देवडोली श्रीनगर पहुंची। यहां देवी के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। डोली यात्रा के संयोजक आचार्य सुरेंद्र प्रसाद सुंद्रियाल ने बताया कि मंदिर रविवार को पूजा अर्चना होगी। आचार्य मधुसूदन जुयाल, राजदीप भट्ट, मनोज धस्माना, गिरीश पैन्यूली, गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी, नीरज रावत, मनोज उनियाल, हिमांशु अग्रवाल, अर्जुन गुंसाई, दिनेश पंवार, सुजीत अग्रवाल, डा. केके गुप्ता, सत्यम कालरा और मंजीत रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें