फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नेशनल मीट के लिए 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Sun, 11 Oct 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए हो रहा है ट्रायल
श्रीनगर। सीडीएस बिपिन रावत खेल स्टेडियम श्रीकोट गंगानाली में राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में पौड़ी जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे करीब 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब इनमें से 14 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा।
विज्ञापन

ट्रायल के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने किया। पौड़ी जिले के सचिव केशर सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत अंडर-14 आयु वर्ग में एक छात्रा और दो छात्रों का चयन किया जाएगा। वहीं, अंडर-16 आयु वर्ग में पांच छात्राओं और पांच छात्रों का चयन होगा। कुल 14 खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पौड़ी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर पूर्व एथलेटिक्स कोच रमेश रावत, ताड़केश्वर फाउंडेशन की अध्यक्ष ऊषा नेगी और लखपत सिंह भंडारी उपस्थित रहे। ट्रायल के सफल आयोजन पर हीरालाल यादव और अजहर हुसैन का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें