फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: धारी देवी मंदिर में बंदरों का उत्पात

Wed, 12 Aug 2026 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कलियासौड़ स्थित मां धारी देवी मंदिर परिसर में बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड श्रद्धालुओं पर हमला करने के साथ ही उनका सामान भी उठाकर ले जा रहे हैं। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही मंदिर प्रबंधन भी परेशान है। पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने बताया कि पिछले कई दिनों से शाम के समय बंदरों का झुंड मंदिर परिसर में पहुंच रहा है। आए दिन बंदरों के हमले में श्रद्धालु चोटिल हो रहे हैं। दो दिन पहले बंदर एक श्रद्धालु का मोबाइल भी उठा ले गए। पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने कहा कि बंदरों की समस्या को लेकर वन विभाग और नगर निगम को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। संवाद
विज्ञापन

-

जन्माष्टमी पर रामलीला मैदान में सजेगी दही हांडी
श्रीनगर। कृष्ण जन्माष्टमी पर चार सितंबर को स्थानीय रामलीला मैदान में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से होने वाली प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के राजन ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू होगी और 28 अगस्त तक चलेगी। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 300 रुपये रखा है। उन्होंने क्षेत्र की टीमों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की। संवाद
-
कटकेश्वर महादेव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक
श्रीनगर। कटकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के सहयोग से अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत रमेश गिरी ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह रुद्री पाठ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। रात 8 बजे से कीर्तन और जागरण का आयोजन होगा। रविवार सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति संपन्न होगी। महंत रमेश गिरी ने बताया कि आयोजन मंदिर से जुड़े भक्तों और स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें