लोनिवि निर्माण खंड पौड़ी को बंद करने से आक्रोशित ठेकेदारों ने दूसरे दिन भी लोनिवि के दफ्तरों में तालाबंदी की। बाद में शहर में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में लोनिवि निर्माण खंड को समाप्त करने संबंधी शासनादेश को निरस्त करने की मांग की।
ऐसा नहीं होने पर देहरादून आकर सीएम आवास और सचिवालय का घेराव करने की चेतावनी दी।
इस मौके पर ठेकेदार संघ के अध्यक्ष खुशाल सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र तोपाल, जन चेतना मंच के संयोजक दलवीर नेगी, संतन सिंह नेगी ने कहा सरकार पौड़ीवासियों की भावनाओं की अनदेखी कर रही है। प्रदर्शनकारियों में सुरेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र पंवार, संजय कुमार रावत, पूरण सिंह, शूरवीर सिंह पंवार, हीरा सिंह, किशोर राणा, संजय रावत कुलदीप नेगी आदि शामिल थे।