फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मोहन लाल जैन ने दिया था बैकुंठ चतुर्दशी मेले को भव्य रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। संतान प्राप्ति की कामना के लिए कमलेश्वर महादेव मंदिर में हर साल बैकुंठ चतुर्दशी पर अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर मेले का आयोजन भी होता है। वर्ष 1989 से पहले तक यहां एक रात और एक दिन का मेला लगता था। इस दौरान मंदिर में खड़ा दीया अनुष्ठान के साथ नगर की पीपल चौरी आदि स्थानों पर ढौर थाली आदि के जागराें पर लोग नाचते थे। लेकिन वर्ष 1989 में तत्कालीन पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन ने इस मेले को तीन रात और तीन दिन का करवा दिया। इसके बाद 1990 में इस मेले को भव्य रूप देकर सात दिन का कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मेले में देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों को भी बुलाया गया था। वर्ष 2003 से 2007 तक पूर्व पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी ने भी मेले के इस भव्य स्वरूप को बनाए रखा। वर्ष 2008 में फिर से मोहन लाल जैन नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुए और उन्होंने केबल टीवी के माध्यम से मेले का लाइव प्रसारण करवाया गया। जिससे बच्चे और बुजुर्गों ने भी घर बैठे मेले में आयोजित कार्यक्रमों का आनंद लिया था।

वर्ष 2014 से 2017 तक पालिका अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित विपिन चंद्र मैठाणी ने मेले को और भव्य रूप दिया और पहली बार पहाड़ में लोगों ने ऊंट की सवारी की। वर्ष 2019 में नगर पालिका की पहली महिला अध्यक्ष बनी पूनम तिवाड़ी ने मेले के आयोजन में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसके बाद कोरोना काल और नगर निगम होने से तीन साल तक मेले का आयोजन नहीं हो सका। अब वर्ष 2023 से नगर निगम की ओर से फिर से मेला शुरू तो किया गया, लेकिन मेले में बड़े परदे का कोई भी राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार नहीं पहुंचा। सहायक आयुक्त नगर निगम रविराज बंगारी बताया कि मेले का आयोजन मेले से होने वाली आय से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें