फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाल विवि में आगामी सत्र में शुरू होगा एमलिब कोर्स

Mon, 29 Dec 2025 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी ने 20 सीटों की दी है अनुमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में नए शिक्षा सत्र 2026-2027 से एमलिब पाठ्यक्रम का संचालन होगा। कमेटी ने कोर्स के लिए 20 सीटों की अनुमति दी है।
विज्ञापन

लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस विभाग के अध्यक्ष डाॅ. गांधी सिंह चौहान ने बताया कि अभी यहां बीलिब कोर्स ही चल रहा है। गढ़वाल विवि से अगले शिक्षा सत्र से लाइब्रेरी साइंस में अब मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस कोर्स भी शुरू होगा। विवि के कुलपति की ओर से गठित कमेटी के सदस्यों ने अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी थी जिसे कुलपति ने अनुमोदन करके विभाग को भेज दिया है। विभाग की ओर से इसे बोर्ड ऑफ स्टडीज से पास कराकर अगली एकेडमिक काउंसिल में रखा जाएगा। एकेडमिक काउंसिल की हरी झंडी मिलने पर कोर्स का संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कोर्स दो सेमेस्टर में संचालित होगा और इसको सीयूईटी की मैपिंग में भी डाल दिया गया है। कमेटी ने विभाग को इस कोर्स को संचालित करने के लिए 20 सीटों की अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें