देवप्रयाग। बस स्टेशन देवप्रयाग में शांता नदी पर बने नवनिर्मित पुल की इन दिनों टेस्टिंग की जा रही है। एनएच की ओर से यहां एक माह बाद पुल की भार क्षमता का पता लगाए जाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके तहत बीती रविवार शाम को पुल पर रेत बजरी से भरे 88 क्विंटल भार के चार ट्रक खड़े किए गए।
एनएच पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता राजवीर चौहान ने बताया कि 27 मीटर स्पान के पुल पर सुरक्षा की दृष्टि से लोड टेस्टिंग की गई है। आल वेदर रोड के तहत ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे का यह अंतिम पुल है। 15 जनवरी तक इसका डामरीकरण होने के बाद पुराने पुल व सड़क को राज्य सरकार को सौंप दिया जाएगा। संवाद