फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सीएचसी को उपलब्ध कराए 10 कंसंट्रेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक विनोद कंडारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सीएचसी हिंडोलाखाल और कीर्तिनगर को 5-5 आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह स्वयं मदद करने के साथ ही विभिन्न संगठनों के माध्यम से अस्पतालों में व्यवस्थाएं जुटा रहे है। विधायक ने जीवन प्रोजेक्ट के डायरेक्टर हनुमंत रावत का आभार जताया। इस मौके पर एसडीएम अजयवीर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता भवानी रावत, नरेंद्र कुंवर व रणजीत सिंह जाखी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र देलचौंरी को उपलब्ध कराए स्वास्थ्य उपकरण
पौड़ी। ब्लाक कोट के मंजाकोट निवासी अनिल रावत ने स्वास्थ्य केंद्र देलचौंरी को कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य उपकरण प्रदान किए। केंद्र की डा. अनिषा राणा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र देलचौंरी प्रशासन को मंजाकोट निवासी अनिल रावत ने 150 कोविड किट, एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, 50 ऑक्सीमीटर, 1 हजार मास्क प्रदान किए। इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान कंडोली पूजा देवी, नंदकिशोर, सोबन सिंह, राकेश कुमार, सतीश कुमार, उत्तम कोली, कैलास भट्ट, सुरेश सिंह कोली आदि जनप्रतिनिधियों को चार-चार ऑक्सीमीटर, मास्क व दवाइयां दीं। अनिल रावत ने बताया कि अब रुद्रप्रयाग में सामग्री वितरित की जाएगी। इस अवसर पर फार्मेसिस्ट अंजू देवी, राजेश कुमार नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें