पौड़ी। पुलिस कोतवाली क्षेत्र पौड़ी में नेपाली मूल की एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग के चचेरे भाई की तहरीर पर युवक के खिलाफ पोक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस पौड़ी ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। युवक के खिलाफ पीड़िता के चचेरे भाई ने कोतवाली में तहरीर दी। शिकायत में पीड़िता के भाई ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 10 बजे उसकी बहन घर आ रही थी। इस दौरान युवक ने उसे घर छोड़ने की बात कह कर बाइक में बिठाया। वह घर लाने के बजाय उसे दूर जंगल की ओर ले गया, जहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना परिजनों या किसी को दिए जाने पर युवक ने नाबालिग को धमकी भी दी, लेकिन नाबालिग ने घर आते ही घटना की जानकारी परिजनों को दी। कोतवाल लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच महिला एसआई दीपिका बिष्ट को सौंपी गई है।