फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने पुलिस पर लगाया चोरी स्वीकारने का दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में हुई चोरी का खुलासा 11 दिन बाद भी नहीं कर पाई पुलिस नाबालिग पर दबाव बना रही है। कोतवाली श्रीनगर पुलिस पर नाबालिग व उसके परिजनों ने चोरी स्वीकारने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार को पौड़ी में श्रीनगर डाक बंगला निवासी नाबालिग व उसके परिजन मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस गत 26 अगस्त को श्रीनगर डाकबंगला स्थित पीडब्ल्यूडी कालोनी में हुई चोरी उनसे कबूल करने को कह रही है। नाबालिग ने कहा कि मुझे व मेरे दो साथियों को पुलिस पूछताछ के नाम पर लगातार कोतवाली बुला रही है। नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसे छह सितंबर को जेईई मैंस की परीक्षा देने देहरादून जाना है, लेकिन पुलिस उसे जाने से रोक रही है। नाबालिग की मां लोनिवि में सेवारत है। दो अन्य साथी भी कालोनी में ही रहते हैं। एसएसपी पी. रेणुका देवी ने कहा कि चोरी मामले में नाबालिग की शिकायती मिली है। मामले में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें