फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मंत्री ने किया बालिका छात्रावास का शिलान्यास

Thu, 16 Oct 2025 03:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में बालिका छात्रावास के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना को राज्य योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है, जिसकी धनराशि 701.65 लाख है। निर्माण कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखंड पौड़ी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


शिलान्यास के अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह छात्रावास दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराएगा। इससे न केवल छात्राओं को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा बल्कि महिला शिक्षा को नई दिशा और गति भी प्राप्त होगी। राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने मंत्री का आभार जताया। इसके अलावा मंत्री ने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत में 22 लाख 68 हजार रुपये की लागत से बनने वाले कंप्यूटर कक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें