फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन ने मनाया स्थापना दिवस

Thu, 16 Oct 2025 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन श्रीनगर का 41वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी और विशिष्ट अतिथि प्रो. डीएस नेगी रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के तीन वरिष्ठ सदस्य गिरीश चंद्र पांडे, रामेश्वर गौतम और बसंती देवी भट्ट, जिन्हें 80 वर्ष पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामेश्वर गौतम ने कहा कि कोई भी सदस्य कभी वरिष्ठ नहीं होता, स्वस्थ रहने के लिए सक्रिय रहना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन पीसी नौटियाल ने किया। विमल बहुगुणा ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का परिचय दिया। डॉ. भरत कुमार चौहान ने संगठन के विकास में विशेष योगदान देने वाले सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र मैठाणी, सचिव दीनबंधु सिंह चौहान, महेंद्र सिंह नेगी, हरि प्रसाद उनियाल, राजाराम जोशी, ओमप्रकाश जुगरान, यमुना प्रसाद काला, जीत सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत, प्रेम बल्लभ नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें