फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है खनन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक अधिकारी व दो कर्मचारियों पर अवैध खनन की रोकथाम की जिम्मेदारी
विज्ञापन

पौड़ी। जनपद के खनन विभाग कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। एक अधिकारी व दो कर्मचारियों पर अवैध खनन को रोकने की बड़ी जिम्मेदारी है। भौगोलिक दृष्टि से पौड़ी जनपद बड़ा जिला है। ऐसे खनन विभाग को अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

पौड़ी जनपद के कोटद्वार, श्रीनगर, सतपुली व यमकेश्वर क्षेत्र में अवैध खनन की काफी शिकायतें देखने को मिलती है। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग के पास पर्याप्त स्टॉफ नहीं है। जिले में खनन अधिकारी के अलावा एक सर्वेयर व एक कर्मचारी मौजूद है, जो शिकायत मिलने पर ही एक छोर से दूसरे छोर तक अवैध खनन पर लगाम लगाने में जुटे हैं। ऐसे में खनन विभाग को कार्रवाई करने में खासी दिक्कत हो रही है। जिला खनन अधिकारी रवि नेगी ने बताया कि विभाग की ओर से अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें