फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर प्लान के विरोध में प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री बदरीनाथ धाम तीर्थपुरोहित समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मास्टर प्लान के तहत बनने वाली नई बदरीश पुरी से पहले तीर्थपुरोहितों का पक्ष भी सुनने का आग्रह किया है। तीर्थपुरोहितों ने कहा कि उत्तराखंड सरकार देवस्थानम बोर्ड के जरिये उन्हें धाम से बेदखल करने का षड्यंत्र कर रही है।
विज्ञापन

केदारनाथ की तरह बदरीनाथ धाम को भी मास्टर प्लान पर बनाये जाने की तैयारी हो चुकी है। पर्यटन व धर्मस्व विभाग द्वारा जल्द ही बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान को प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रस्तुत किया जाने वाला है। इस सूचना से बदरीनाथ धाम तीर्थपुरोहित समाज में जबरदस्त रोष बना हुआ है। तीर्थपुरोहितों की संस्था श्री बदरीश पंडा पंचायत ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंडा पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने सरकार के रवैये का घोर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजी रोटी के बाद अब तीर्थपुरोहितों को बेघर करने की तैयारी में है। तीर्थपुरोहितों ने प्रधानमंत्री मोदी से बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर अंतिम मुहर लगाने से पहले उनका पक्ष सुने जाने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें