फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पानी की समस्या से निजात पाने के लिए बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत पेयजल किल्लत से जूझ रहे 60 से 65 गांवों में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए सार्वजनिक बैठक कर समस्या के समाधान पर चर्चा हुई। जन प्रतिनिधियों ने 2021-22 में बनी चिनवाड़ी डांडा पंपिंग योजना से नियमित पानी की आपूर्ति नहीं होने पर आक्रोश जताया। चेतावनी दी कि जल्द ही जल महकमे ने क्षेत्र की पेयजल किल्लत को दूर नहीं किया तो ग्रामीण दफ्तर पहुंचकर आंदोलन करेंगे।

बनेख पंचाली के बरातघर में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि नयार नदी में गाद से अक्सर बोरिंग भर जाती है। जिससे क्षेत्र में पानी की सप्लाई 10-15 दिनों तक ठप पड़ी रहती है। विभाग को कई बार सूचित करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता। कहा कि विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार गाद समेत पानी की आपूर्ति होती है। पानी को बिना फिल्टर के ही सप्लाई किया जा रहा है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने विभागीय अभियंताओं से गाद के लिए स्थायी समाधान करने व पानी को फिल्टर करने के बाद सप्लाई करने की मांग उठाई। बैठक में कल्जीखाल ब्लॉक प्रशासक बीना राणा, द्वारीखाल ब्लॉक प्रशासक महेंद्र राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें