जम्मू। केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं पर काम तेज गति से और समय पर पूरा किया जाए। यह निर्देश जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक यशा मुदगल ने राजस्व प्राप्ति की स्थिति, केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं की प्रगति और निगम से संबंधित अन्य मुद्दों की समीक्षा बैठक में दिए।
जेपीडीसीएल मुख्य अभियंता गुरमीत सिंह ने राजस्व प्राप्ति और निरीक्षण के लिए प्रभागवार लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान राजस्व वसूली में सुधार के लिए एक रोड मैप तैयार करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर इसके संग्रह के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशालाओं को मजबूत करने और ओवरलोडिंग से बचने के लिए बिजली वितरण के युक्तिकरण समेत अन्य मुद्दों पर भी मंथन हुआ।