फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में होगा अब गंभीर बीमारियों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) स्थापित होगा। इसके निर्माण मेें 23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीसीबी का निर्माण पहाड़ी शैली में होगा। सीसीबी की स्थापना से गंभीर मरीजों को पहाड़ में ही सस्ता उपचार मिल जाएगा। इसके लिए उन्हें मैदानी क्षेत्रों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज प्रदेश का पहला चिकित्सा शिक्षा संस्थान हैं, जहां सीसीबी की स्थापना हो रही है। डेढ़ माह के भीतर काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के वार्डों में आईसीयू तो हैं, लेकिन क्रिटिकल केयर ब्लॉक नहीं हैं। ऐसे में दिल, पेट और नसों सहित गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं हो पाता है। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पताल या फिर दूसरे शहरों की दौड़ लगानी पड़ती है। ऐसे रोगों के उपचार में लोगों के लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं।
इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने आम बजट 2020-21 में देशभर में 602 जिलों और 12 केंद्रीय संस्थानों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित करने का एलान किया था। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि 23 करोड़ की लागत से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में सीसीबी की स्थापना की जाएगी। 50 बेड के इस ब्लॉक में गंभीर मरीज की जान बचाने के लिए आईसीयू समेत तमाम संसाधन होंगे। ब्लॉक में यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट सहित विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीसीबी के लिए जगह चयनित कर ली गई है। इसका निर्माण मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल की ओपीडी और आर्थो वार्ड के बीच खाली भूमि में किया जाएगा। चार मंजिला भवन में पार्किंग व कैंटीन सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें