फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर मेयर ने व्यापारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम सभागार में मेयर आरती भंडारी ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक कर शहर की व्यापारिक व्यवस्था, अतिक्रमण, पर्यावरण संरक्षण और व्यापारी हितों जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

इस दौरान मेयर ने व्यापारियों से शुक्रवार की जगह मंगलवार को बाजार में साप्ताहिक बंद करने की अपील की, ताकि साप्ताहिक अवकाश का सही प्रबंधन हो सके और बाजार संचालन में सुगमता बनी रहे। बैठक में आरती ने स्पष्ट किया कि किसी भी दुकान के बाहर 2.5 फीट की पटरी को किराए पर देने या वहां अस्थायी फड़ (स्टॉल) लगाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नाली के ऊपर, पटरी पर या उससे आगे पक्का निर्माण करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नगर निगम इस पर सख्ती से कार्रवाई करेगा, ताकि बाजार में अव्यवस्था और जाम की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और निगम के किसी भी कर्मचारी के द्वारा बदसलूकी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में व्यापारियों ने नगर निगम से अनुरोध किया कि वह ग्रीन पॉली बैग छपवाए, जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे और पॉलीथिन पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाया जा सके। व्यापारियों ने कहा कि यह कदम न केवल शहर को स्वच्छ रखने में मदद करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगा। बैठक में व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, महासचिव अमित बिष्ट, हिमांशु अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, दिनेश पंवार, सुजीत अग्रवाल, ओम प्रकाश गोदियाल, आशीष पंवार व बंटी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें