फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गर्मी शुरू होने से पहले ही पौड़ी में गहराने लगा पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी से सटे नगर पालिका के वार्ड तीन के च्वींचा गांव के लोगों को बृहस्पतिवार को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। पानी न आने से लोगों में खासी नाराजगी दिखाई दी। वहीं वार्ड के लोगों का कहना है कि जल संस्थान के अधिकारी पेयजल आपूर्ति बाधित होने का ठोस जवाब भी नहीं दे पाए।वार्ड तीन के च्वींचा गांव में बृहस्पतिवार को पानी स्टैंड पोस्ट पर लगे नलों से एक बूंद पानी नहीं आया। जिस वजह से लोगों को पानी के लिए अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय नागरिक करन नेगी, अनीता देवी, विनोद नेगी, दीपक रावत आदि का कहना है कि आज उनके वार्ड में पानी नहीं आया, जिससे उनके रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

बताया कि अभी गर्मी शुरू नहीं हुई है। ऐसे में यह समस्या लगातार बनी रही तो आने वाले दिनों में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ेगा। इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके रॉय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, पेयजल संकट की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें