फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलटी मैक्स, एक की मौत

Sun, 01 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार बाजार से पुलिंडा जा रही एक मैक्स बदरीनाथ मार्ग पर पीडब्लूडी कालोनी गिंवईसोत के पास हाईवे पर पलट गई।

हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बाद मैक्स चालक फरार हो गया।


शनिवार को करीब तीन बजे कोटद्वार से सवारियों को लेकर पुलिंडा जा रहा एक मैक्स वाहन जैसे ही गिवईंसोत से आगे बढ़ा, वैसे ही एक छोटे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान वाहन सड़क पर पलट गया।

 जिससे वाहन में सवार महेंद्र सिंह नेगी (50) पुत्र बुद्धि सिंह निवासी ग्राम पुलिंडा, स्यालिंगा गंभीर रुप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महेंद्र खिड़की की ओर बैठा था, वाहन पलटने के दौरान उसके सिर पर गहरी चोट लग गई।  मृतक यहां लोनिवि के किसी ठेकेदार के साथ काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैक्स तेज रफ्तार में थी। वाहन में चार सवारियां बैठी थी। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। जांच अधिकारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें