फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 22 को मौली और तेजस्वनी कोटद्वार से जिले में करेंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। 38वें राष्ट्रीय खेलों की गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 20 जनवरी और मशाल तेजस्वनी व शुभकंर मौली 22 जनवरी को जिले में प्रवेश करेगी। इसके माध्यम से जिले में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग प्रचार-प्रसार होगा। 24 जनवरी को रामलीला मैदान पौड़ी में पांडवाज ग्रुप शो के माध्यम से राष्ट्रीय खेल गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।पौड़ी जिले में एक कैंटर 20 जनवरी को कोटद्वार-दुगड्डा- नैनीडांडा और 21 जनवरी को नैनीडांडा-धूमाकोट-बीरोंखाल-थलीसैंण होते हुए पाबौं पहुंचेगा। दूसरा कैंटर 20 जनवरी को यमकेश्वर से प्रवेश कर द्वारीखाल-जयहरीखाल और 21 जनवरी को जयहरीखाल से रिखणीखाल-सतपुली-पोखड़ा से होते हुए एकेश्वर पहुंचेगा। तीसरा कैंटर श्रीनगर से खिर्सू-पौड़ी और अगले दिन पौड़ी से प्रस्थान कर कोट- कल्जीखाल में प्रवेश करेगा। यात्रा के दौरान कैंटर विभिन्न स्थानों में राष्ट्रीय खेलों का प्रचार-प्रसार करेगा।
विज्ञापन




जिला क्रीड़ा अधिकारी पौड़ी संदीप डुकलान ने बताया कि 22 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों का शुभकंर मौली और मशाल तेजस्वनी कोटद्वार से जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे। मौली और तेजस्वनी कोटद्वार से दुगड्डा-लैंसडौन होते हुए जयहरीखाल 23 जनवरी को यात्रा जयहरीखाल से गुमखाल-सतपुली-पाटीसैंण-अगरोड़ा होते हुए जिला मुख्यालय पौड़ी पहुंचेगी। 24 जनवरी की सुबह रैली कंडोलिया मैदान से रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां पांडवाज ग्रुप का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के बाद मौली और तेजस्विनी श्रीनगर जाएंगे। 25 जनवरी को दोनों श्रीनगर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। डुकलान ने खेल प्रेमियों और जनता से राष्ट्रीय खेलों के लिए चल रही रैली का स्वागत करने और हिस्सा बनने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें