पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम सकनोली में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा से लटका मिला। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
नायब तहसीलदार संजय नेगी ने बताया कि शनिवार सुबह अनीता देवी अपने कमरे में पंखे के कुंडे पर दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। पूछताछ में पति संतोष ने बताया कि रात को गुलदार के दहाड़ने की आवाज पर वे बाहर निकले तो पत्नी ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया जबकि वह दूसरे कमरे में जाकर सो गए। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्हाेंने ग्राम प्रधान, ग्रामीणों और राजस्व पुलिस को इसकी सूचना दी। एनटी नेगी ने बताया कि पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है जबकि पत्नी लखनऊ की रहने वाली थी। संवाद