फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की जल कर मौत

Fri, 26 May 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चाकीसैंण तहसील के खराकासारी तोक के झंगरौली गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी भेज दिया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर को स्वेता देवी (22 वर्ष) पत्नी दीपक कुमार की जल कर मौत हो गई। राजस्व उपनिरीक्षक शाकिर हुसैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनको महिला के जलने की सूचना मिली। वह नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र पोखरियाल के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि स्वेता जलकर मृत पड़ी थी। शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। बताया कि मृतक का घर गांव से कुछ दूरी पर है, जहां करीब दो तीन परिवार रहते हैं। बताया कि जिस समय महिला ने आग लगाई घर पर कोई नहीं था।

मृतका की मां बिमला देवी की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने मृतका के पति दीपक कुमार, सास, व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर दिया है। बताया जा रहा है कि तीन साल पूर्व स्वेता की शादी हुई थी। वहीं ससुराल पक्ष ने विवाहिता द्वारा स्वयं ही आग लगाने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम थलीसैंण केएस मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें