पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने विकास भवन स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में शुक्रवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत बैठक ली। उन्होंने कहा कि युवाओं और आमजन को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया जाए।
बैठक में उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया को नशा उन्मूलन संबंधी सभी कार्यक्रमों का प्रभावी एवं व्यापक क्रियान्वयन करने को कहा। उन्होंने सभी कार्यालयों के अधिकारियों अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालयों में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित करने और क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन शपथ भी अनिवार्य रूप से करवाने के निर्देश दिए, जिससे प्रतिभागियों को ऑनलाइन शपथ प्रमाणपत्र भी प्राप्त हो सके। बैठक में जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, अपर समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल आदि मौजूद रहे।