पौड़ी। किलकारी मोबाइल सेवा के तहत शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राज्य कार्यक्रम प्रबंधक किलकारी सेवा डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को किलकारी कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस सेवा से जुड़ने के लिए गर्भवती महिला को स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना पंजीकरण करवाना आवश्यक है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि किलकारी सेवा से गर्भवती महिलाएं लाभांवित होंगी।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने सभी ब्लॉकों से आए प्रतिभागियों को अपने-अपने क्षेत्र की आशा व एएनएम के माध्यम से लाभार्थी को किलकारी मोबाइल सेवा की जानकारी प्रदान करने को कहा। इस मौके पर डिवीजन आफिसर किलकारी कार्यक्रम सिद्धांत मेहरा, जिला डाटा मैनेजर मनीष भट्ट,निम्मी कुकरेती, दिनेश शाह, दीपक खसुली आदि मौजूद रहे।