फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल फटने से टूटी पेयजल लाइन करें सुचारु

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर बादल फटने के घटना स्थल बैंग्वाड़ी गांव का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को बादल फटने से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन को जल्द सुचारु करने व जमा मलबे को शीघ्र ही हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी ने बैंग्वाड़ी गांव के बादल फटने से प्रभावित आमसेरा तोक में पहुंच प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। कहा कि क्षतिग्रस्त गोशाला, पेयजल लाइन, बैग्वाडी गांव का पैदल मार्ग, पेयजल स्रोत, खेत आदि से मलबा तत्काल निकाला जाए। ग्रामीणों को पेयजल को लेकर परेशानी न हो इसको देखते हुए पेयजल लाइन जल्द सुचारु की जाए। डीएम ने कहा कि आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जिला आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित किया जा रहा है, जिसके लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। डीएम ने कहा कि भूस्खलन वाले क्षेत्रों, संवेदनशील सड़कों पर जेसीबी उपलब्ध रहेंगी। कहा कि आपदा से बचाव के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। कहा कि आपदा के दृष्टिगत राहत शिविर की आवश्यकता पड़ने पर पंचायत घर व विद्यालयों को चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही हेलीकॉप्टर से खोज बचाव की आवश्यकता पड़ने पर अस्थायी हेलीपैड के लिए भी स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एसडीएम सदर एसएस राणा, प्रमुख पौड़ी दीपक कुकसाल, प्रधान बैंग्वाड़ी मधु खुगशाल, बीडीओ पौड़ी प्रवीन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें