फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों के चित्र में मानवी और यश ने मारी बाजी

विज्ञापन
देवलगढ़ खिर्सू में सपनो की उड़ान कार्यक्रम के तहत पेन्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेते स्कूली बच् - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
समग्र शिक्षा के अंतर्गत देवलगढ़ संकुल का सपनों की उड़ान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक व जूनियर के छात्रों और एसएमसी (विद्यालय प्रबंधन समिति) के सदस्यों ने पेंटिंग, कविता, निबंध व क्विज के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सोमवार को राजेश्वरी मंदिर प्रांगण देवलगढ़ में संकुलस्तरीय स्पर्धाएं संपन्न हुईं। प्राथमिक वर्ग के सपनों के चित्र स्पर्धा में मानवी व यश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। अराधना ने द्वितीय और तेजस्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सपनों की उड़ान (जूनियर) में मीनाक्षी पहले स्थान पर रही। निरुपमा दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर रही।
निबंध प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में साहिल कुमार, उपासना व अराधना ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सपना भंडारी प्रथम, अरमान बिष्ट द्वितीय व कशिश तृतीय स्थान पर रही। प्राथमिक वर्ग की कविता पाठ स्पर्धा में रितिका का पहला, हिमांशु का दूसरा और तेजस्वी का तीसरा स्थान रहा। एसमएसी की समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय गहड़ रहा। दूसरा स्थान राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवलगढ़ और तीसरा स्थान राजकीय जूनियर हाईस्कूल भटोली का रहा। क्विज में राजकीय जूनियर हाईस्कूल भटोली ने पहला और राजकीय जूनियर हाईस्कूल मरखोड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की समूहगान प्रतियोगिता में राजकीय जूनियर हाईस्कूल दत्ताखेत का पहला, जूनियर हाईस्कूल भटोली का दूसरा और राजकीय जूनियर हाईस्कूल मरखोड़ा का तीसरा स्थान रहा। विजेता छात्र-छात्राओं व एसएमसी सदस्यों को मां फाउंडेशन श्रीनगर के सचिव सत्यजीत खंडूड़ी और मां राज राजेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महेश गिरि व विपिन गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें