फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मां ज्वाल्पा क्लब मनोज ने जीता सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट

Mon, 12 Jan 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। पोखडा ब्लॉक के ग्राम सिलेत में चल रही आठवीं सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता मां ज्वाल्पा क्लब मनोज ने मां ज्वाल्पा क्लब मनीष को चार विकेट से हराकर अपने नाम किया।
विज्ञापन

सोमवार को सिलेथ गांव के भैरव उचीर मैदान में आयोजित फाइनल मैच मां ज्वाल्पा क्लब मनीष और मां ज्वाल्पा क्लब मनोज के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मां ज्वाल्पा क्लब मनीष ने निर्धारित 15 ओवरों में भारत वीर के 47 रनों की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए।
जवाब में हिमांशु के 58 रनों की बदौलत मां ज्वाल्पा क्लब मनोज ने 6 विकेट के नुकसान पर 14.3 ओवर में 168 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया। मां ज्वाल्पा क्लब मनोज के हिमांशु को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संजय गुसाईं एवं विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को नगद धनराशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र रावत, ग्राम प्रधान सिलेथ कविता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कलम सिंह सजवाण, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, राजपाल रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें