फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मुर्गा झपट में लक्की, अनुराग, सूजल, तनिश व सक्षम रहे अव्वल

Tue, 22 Sep 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय के रांसी स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ के तहत विधायक चैंपियनशिप ट्राफी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हो गई है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग की वालीबॉल में बिचली ढांडरी विजेता व बिलखेत उपविजेता रहा। बालिका वर्ग की कबड्डी में बिचली ढांडरी विजेता व भीमली तल्ली उपविजेता रही। खो-खो में पोखरीखेत विजेता व तैड़ी उपविजेता रहा। बालिका वर्ग की 100 मी. दौड़ में अरुणिमा बिचली ढांडरी प्रथम, आकृति कुंडी द्वितीय व मीनू रावत तैड़ी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

200 मी. में खुशी पोखरीखेत ने पहला, सोनम भीमली तल्ली ने दूसरा व दिया घंडियाल ने तीसरा स्थान पाया। 800 मी. में खुशी कोट प्रथम, सोनम पोखरीखेत द्वितीय व साक्षी देहल तृतीय रहीं। मुर्गा झपट में लक्की बिचली ढांडरी प्रथम, प्रिया पीपलपानी द्वितीय व दीक्षा बिलखेत तृतीय रहीं। बालक वर्ग में अनुराग, सूजल थपलियाल व तनिश भीमली और सक्षम ढांडरी विजेता रहे। पिट्ठू में ढांडरी टीम विजेता और भीमली तल्ली उपविजेता रही। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, शुभम सिंह, गीता रावत, बबीत रावत, प्रवीन नेगी, राजेश रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें