फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय में लगा ताला

Fri, 20 Nov 2015 05:56 PM IST
बैजरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु चिकित्सालय प्रशासन बीरोखाल की लापरवाही क्षेत्र के ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। दो दिनों से राजकीय पशु चिकित्सालय में ताला लटका हुआ है, लोगों के पालतू जानवरों की जान भगवान भरोसे है।  
विज्ञापन


ब्लाक मुख्यालय बीरोखाल के राजकीय पशु चिकित्सालय मे दो दिन से ताले  लटके होने के कारण पशुपालकों को उनके जानवरों की चिकित्सा से वंचित होना पड़ रहा है। लोग दूर दराज के गांव से अपने बीमार जानवरों को अस्पताल ला रहे हैं, लेकिन अस्पताल में ताला लटका देखकर उन्हें बिना इलाज कराए मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। जंगली जानवरों के मारने से लागों के मवेशियों के पोस्टमॉर्टम नहीं हो पा रहे हैं जिससे उन्हें मुआवजा नहीं मिल पा रहा है।  
बीरोंखाल में तैनात पशु चिकित्साअधिकारी देहरादून में बैठ रहे हैं। जबकि बीरोखाल का प्रभार नैनीडांडा के पशुधन अधिकारी के पास है। जिसके चलते यहां के ग्रामीण को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। बलाक  प्रमुख कविता पोखरियाल का कहना है कि प्रभारी पशुधन अधिकारी ने सप्ताह मे  तीन दिन बीरोखाल में बैठने का आश्वासन दिया था पर वह पूरा नहीं हुआ।  जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत कथडो निवासी राजे सिंह ने बताया कि उनकी आठ बकरियों को बाघ ने मार दिया। उनके मुआवजे के  लिए पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम भी कराना पड़ता है, किंतु बीरोखाल पशु  चिकित्सालय में ताला लटका होने के कारण उसे मुआवजा नहीं मिल पाएगा। उधर, जिला पशु चिकित्साअधिकारी अभय  गर्ग ने ताला बंदी पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें