कीर्तिनगर। ब्लॉक सभागार भवन में कृषि एवं रेखीय विभागों की ओर से आयोजित किसान दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर किसानों ने जंगली जानवरों से खेती को हो रहे नुकसान की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। खेती को नुकसान से बचने के लिए किसानों ने घेरबाड़ की आवश्यकता पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों ने कृषि विभाग से घेरबाड़ कराने की मांग की। इसके लिए उन्होंने विभाग को प्रस्ताव भी दिए। विधायक विनोद कंडारी ने किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किए जाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में एसडीएम मंजू राजपूत, ज्येष्ठ प्रमुख प्रमुख जगत रतूड़ी, कनिष्ठ प्रमुख प्रियंका, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजली चौहान, मनोज जोशी, सुमन नौटियाल, अनिता देवी, भारती देवी और अमिता देवी आदि मौजूद रहे। संवाद