फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कफोलस्यूं पट्टी में गुलदार की दहशत से ग्रामीणों की जीना मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कफोलस्यूं पट्टी में कई गावों में गुलदार की धमक से ग्रामीण परेशान हैं। जिससे उन्हें अपनी और मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने डीएम से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सामाजिक कार्यकर्ता दीपक असवाल के नेतृत्व में ग्रामीण डीएम कार्यालय में पहुंचे। यहां पर उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि कफोलस्यूं पट्टी में कई गांवों में इन दिनों में गुलदार चहल कदमी करता हुआ दिखाई दिया है। बताया कि कढ़ैखाल-सिलेत मार्ग से होते हुए नौडियाल गांव, जाख खाली की ओर जाने वाली सड़क पर ग्रामीणों को कई बार गुलदार धूप सेंकते हुए दिखे हैं। जिससे दुपहिया सवारों के साथ पैदल चलने वालों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जंगली जानवर की धमक से ग्रामीण भय के माहौल में जी रहे हैं। उन्होंने डीएम से जंगली जानवर के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ग्रामीण सुरेंद्र प्रसाद चंदोला, सुनील, धीरज पाल, दलीप सिंह, मनीष, संगीता देवी, संपत्ति देवी, कुसुम और मीना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें