फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शिविर में 14 पेंशनरों के बनाए गए जीवन प्रमाणपत्र

Sat, 16 Nov 2024 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। प्रधान डाकघर में पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 14 पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए। विभाग की ओर से पेंशनरों की सुविधा के लिए जल्द ही पौड़ी, कोटद्वार, लैंसडौन, सतपुली में एक-एक शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को प्रधान डाकघर पौड़ी में पेंशनरों की परेशानियों को देखते हुए जीवन प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग के कार्मिकों ने बुजुर्ग पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र बनाए। डाक अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि पेंशन भुगतान को जारी रखने के लिए आवश्यक जीवन प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है।
अब तक पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, लैंसडौन, पाबौ, पैठाणी, सतपुली, पोखड़ा सहित समस्त डाकघरों में 255 पेंशनरों के जीवन प्रमाणपत्र बन चुका है। प्रधान डाकघर में आयोजित शिविर में 14 बुजुर्ग पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए। शर्मा ने बताया कि प्रमाणपत्र बनाए जाने के लिए प्रधान डाकघर पौड़ी में आगामी 25 नवंबर को एक ओर शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा प्रधान डाकघर कोटद्वार में 25, उप डाकघर सतपुली में 20 व प्रधान डाकघर लैंसडौन में 28 नवंबर को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समस्त पेंशनरों से आगामी 30 नवंबर तक जिले के 54 डाकघरों में जीवन प्रमाणपत्र बनवाए जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें