फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर औद्यानिक केंद्र में तैयार हो रही नींबू की पौध, जुलाई तक किसानों को मिलेगी

Fri, 07 Nov 2025 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। औद्यानिक प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र श्रीनगर में इन दिनों नींबू की कटिंग तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। केंद्र की अपर प्रशिक्षण अधिकारी सपना तिवारी ने बताया कि इस बार नर्सरी में करीब पांच हजार नींबू की कटिंग तैयार की गई हैं। इनमें मुख्य रूप से पंत लेमन प्रजाति की कटिंग लगाई गई हैं, जिसकी इस समय सबसे अधिक मांग है।
विज्ञापन

सपना तिवारी ने बताया कि कटिंग की सफलता दर 70 से 80 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यदि कीट या बीमारी का प्रकोप नहीं हुआ तो अधिकांश पौध सफलतापूर्वक तैयार हो जाएंगी। यदि सफलता दर 50 प्रतिशत भी रहती है तो लगभग ढाई हजार नींबू की पौध तैयार हो जाएगी। यह आंकड़ा पौध के ‘जनरेशन स्टेज’ में आने के बाद स्पष्ट होगा। सपना तिवारी ने बताया कि केंद्र में पिछले एक माह से यह कार्य लगातार चल रहा है। विभाग की पूरी टीम नींबू की कटिंग तैयार करने और उनकी देखरेख में जुटी रही।

उन्होंने कहा कि इस बार नींबू की पौध पहले की तुलना में अधिक संख्या में तैयार होगी। जुलाई तक पौध पूरी तरह तैयार हो जाएंगे और किसानों को नर्सरी से उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे क्षेत्र के किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौध आसानी से मिल सकेगी और बागवानी को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें