फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनों में आग लगाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

विज्ञापन
पौड़ी में वनाग्नि सुरक्षा प्रबंधन की बैठक लेते डीएम धीराज सिंह गर्बयाल। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने वनाग्नि सुरक्षा प्रबंधन की तैयारी बैठक ली। उन्होंने कहा कि वनों को आग लगाने वाले दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस व राजस्व विभाग को वनों में आग लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि वनों को आग से बचाने के लिए वन पंचायतों की सहभागिता सबसे अहम है। हमें वन पंचायतों को मजबूत बनाना होगा। डीएम ने ग्राम पंचायत समिति, क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति व जिला परामर्शदात्री समिति का गठन जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए वन, अग्निशमन, पुलिस, राजस्व पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी को समन्वय के साथ काम करना होगा। डीएम ने चीड़ के पेड़ों से लीसा निकालने को लेकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि खाली बंजर खेत वनाग्नि की परेशानी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने इस ओर भी अधिकारियों को ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। डीएफओ गढ़वाल लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि जिले के 8 वन प्रभागों में 218 क्रू-स्टेशन बनाए गए हैं। इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु खुराना, डीडीओ वेद प्रकाश, डीएफओ सिविल सोयम संतराम, एसडीएम सदर अंशुल सिंह, डीडीएमओ दीपेंद्र काला आदि मौजूद थे।
वन विभाग के पास संसाधन की कमी
पौड़ी। तैयारी बैठक में मानव संसाधन की कमी भी सामने आई। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि वन विभाग के पास मानव संसाधन कम है, जो जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में परेशानी का कारण बनता है। उपकरणों की कमी भी वन विभाग को दूर करनी चाहिए। डीएम ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को आपदा मद से फायर उपकरण खरीदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निकायों में स्वच्छता पर अधिकारी दें विशेष ध्यान : डीएम
पौड़ी। जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला गंगा समिति व नमामि गंगे की निकायवार समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रत्येक निकाय की प्रगति रिपोर्ट की नियमित सूचना उपलब्ध कराने और अधिकारियों को 15-15 दिन में अनिवार्य रूप से स्वच्छता की समीक्षा बैठक लेने के निर्देश भी दिए। डीएम ने श्रीनगर में नमामि गंगे के तहत किए जा रहे कार्य शीघ्र पूरा करने, जलागम को समय से कार्य पूरा करने, नगर पालिका परिषद पौड़ी के ईओ को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि एकत्र कूड़े को कॉम्पेक्टर मशीन से नियमित अपशिष्ट कॉम्पेक्ट कर, विक्रय करना सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ हिमांशु खुराना, डीएफओ गढ़वाल लक्ष्मण सिंह रावत, डीएफओ सिविल सोयम संतराम, एसडीएम सदर अंशुल सिंह, डीडीओ वेदप्रकाश, परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत और ईई सतेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें