मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने पर दो गिरफ्तार, जेल भेजा
पौड़ी। कोट ब्लाक स्थित सितोनस्यूं पट्टी के एक गांव में मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
सितोनस्यूं पट्टी स्थित देवलगांव में आरोपी नरेश कुमार भट्ट और विनोद लाल रमेश कुमार के घर गए, जहां उन्होंने रमेश से मारपीट करने के साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने मामले में मारपीट व एससी-एसटी की धाराओं में 27 नवंबर 2019 को मुकदमा दर्ज किया। दिसंबर 2019 को मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हुआ। मामले की जांच सीओ सदर वंदना वर्मा ने की। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों नरेश कुमार भट्ट व विनोद लाल को गिरफ्तार कर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार खांड्यूसैण भेज दिया। है। सीओ सदर वंदना वर्मा ने बताया कि महिला की ओर से आरोपियों पर लगाए गए आरोप जांच में सही मिले थे।