फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ कर्मी को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
कीर्तिनगर ढुंढेश्वर घाट पर बीएसएफ के जवान को अंतिम विदाई देते जवान - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के रणकंडियाल गांव निवासी बीएसएफ के दिवंगत कर्मी प्रेम लाल (53वर्ष) को ढुंडप्रयाग घाट पर अंतिम विदाई दी गई। जवान की राजस्थान के जैसलमेर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रणकंडियाल निवासी प्रेमलाल वर्ष 1990 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। इन दिनों वह जैसलमेर में तैनात थे। 8 जनवरी रात्रि को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलने पर घर और गांव में मातम पसर गया। वह अपने पीछे तीन बेटी और दो बेटों को छोड़ गए है। सोमवार रात को बीएसएफ की टीम उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके गांव पहुंची।मंगलवार सुबह प्रेम लाल को उनकी पत्नी राजी देवी व परिजनों ने घर से अंतिम यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान परिजन उनके ताबूत में लिपट कर रो पड़े। यहां से पार्थिक शरीर को कीर्तिनगर के समीप ढुंडप्रयाग घाट पर लाया गया। जिसके बाद बीएसएफ और पुलिस के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। दिवंगत के पुत्र अजय प्रकाश और सूरज ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर बीएसएफ के निरीक्षक जय सिंह, एसएसआई वीरंद्र पंवार, प्रधान दीपक सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विपेंद्र ङ्क्षसह पंवार और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें